सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वो लड़की जादूगरनी है

 ❣❣❣❣❣❣❣❣
जादूगरनी...
Open Guptchar

 
वो लड़की जादूगरनी है।

कभी शोला, कभी शबनम जैसी,
कभी दूज, कभी पूनम जैसी,
कभी गुस्सा, कभी सरगम जैसी,
कभी चोंट, कभी मरहम जैसी,
कभी शीशम, कभी रेशम जैसी,
कभी गैर, कभी हम-दम जैसी,
कभी वो सम, कभी विषम जैसी,
रोज़ बदलते मौसम जैसी,
रंग-बिरंगी मौरनी है,
वो लड़की जादूगरनी है।

कभी वो मक्खन, कभी मलाई,
कभी वो मिर्ची, कभी मिठाई,
कभी नगाड़ा, कभी शहनाई,
कभी अलसाई, कभी अँगडाई,
कभी वो झूठी, कभी सच्चाई,
कभी बुराई, कभी भलाई,
कभी कहानी, कभी कविताई,
उसने मेरी नींद चुराई,
इस दिल की एक चोरनी है,
वो लड़की जादूगरनी है।

चंचल चितवन मादक नूरी,
खिली-खिली सी वो पांखुरी,
नख से शिख तक लगे अँगुरी,
नैन मिलें तो चल गई छुरी,
वो मेरे जीवन की धुरी,
धड़कन उसके बिना अधूरी,
सही न जाएं उससे दूरी,
जिसकी नाभि में कस्तुरी,
प्रेम वन की एक हिरनी है,
वो लड़की जादूगरनी है।
❣❣❣❣❣❣❣❣

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अच्छे दोस्त और बुरे दोस्त के बीच क्या अंतर होता है?

  🔰अच्छे दोस्त और बुरे दोस्त के बीच क्या अंतर होता है?:- 👁‍🗨साइकोलॉजी के अनुसार🧠🤏:- 😍🤝सच्चा या अच्छा दोस्त कैसा होता है? 👉सच्चा दोस्त आपकी सफलता से जलता नहीं है, 👉अच्छा दोस्त आप जैसे है वैसे ही अपनाता है, ... 👉सच्चा मित्र तब साथ देता है जब सब साथ छोड़ देते है, ... 👉अच्छा दोस्त उस समय आपके साथ रहता है जब उसे कही और होना चाहिए था, ... 👉सच्चा दोस्त आपको किसी की नजरों में या कदमों में गिरने नहीं देता है, ...   👉सच्चा मित्र आपकी अच्छाई और बुराई दोनों बताता है। 👉सच्चा दोस्त आपके अंदर के दर्द को महसूस कर सकता है, ... 👉सच्चा दोस्त आपको कभी नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करता है, ... 👉सच्चा दोस्त तब तक रास्ते में नहीं आता जब तक आप गलत रास्ते पर नहीं जाते है, ... 👉सच्चा दोस्त आपकी पीठ पीछे बुराई नहीं करता है, ... नीचे पढ़े👇👇👇 🥺👊झठा या बुरा दोस्त कैसा होता है? 👉बरा दोस्त आपकी कामयाबी से चिड़ता है, ... 👉बरा दोस्त आपको बदलने की कोशिश करता है, ... 👉बरे दोस्त आपका दिल दुखाते है, ... 👉बरा मित्र आपके अच्छे समय में आपका साथ देता है, ... 👉झठा दोस्त आपकी पीठे पीछे बुराई करता ह...

शहर में रहने वाला एक आम पुरुष हर रोज लगभग 43 मिनट

  👁‍🗨साइकोलॉजी के अनुसार🧠🤏:- 👉शहर में रहने वाला एक आम पुरुष हर रोज लगभग 43 मिनट 10 अलग अलग महिलाओं को घूरने मे खर्च कर देता है. ━──────────────────━

अपना गोल केसे डिसाइड करे?

  👁‍🗨साइकोलॉजी के अनुसार🧠🤏:- 🎯अपना गोल केसे डिसाइड करे:- 👉सबसे पहले एक पेन कागज के और एकदम शांत जगह बैठ जाए जहा कोई आपको डिस्टर्ब न करे। 👉फिर उस कागज पर आप लाइफ में जो जो पाना चाहते हे, वैसे 25 गोल लिखे. 👉उसके बाद उस 25 गोल में से आपके लिए बहुत जरूरी और जो आप आसानी से अभी की परिस्थितियों के अनुसार कर सकते हैं वैसे 5 गोल सिलेक्ट करे. 👉5 गोल को अलग कागज में लिख के 25 गोल वाला कागज कचरे के डब्बे में फेक दे। 👉 अब 5 गोल में से जिसमे आपकी सबसे ज्यादा रुचि हे जो आप बिना थके हारे लम्बे समय तक जिस फिल्ड में काम कर सकते हे कांग्रेचुलेशन🎯 व्ही आपका सही गोल हे 👊😍 👉अब लग जाए अपने गोल को हासिल करने के लिए। ━──────────────────━